
ट्रंप का डबल स्टैंडर्ड, भारत पर निशाना साधने के बाद अब खुद जिनपिंग से मुलाकात करने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
AajTak
भारत-चीन के बीच बढ़ती नजदीकियों से अमेरिका को मिर्च लग रही है. यही वजह है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके करीबी पीटर नवारो SCO समिट के दौरान मोदी-जिनपिंग की मुलाकात को लेकर निशाना साध रहे हैं. लेकिन अब ट्रंप खुद APEC समिट के दौरान साउथ कोरिया में चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया-पैसिफिक आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के लिए अक्टूबर में गुपचुप तरीके से साउथ कोरिया यात्रा की तैयारी कर रहे हैं. अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में ग्योंगजू में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाक़ात भी हो सकती है. हालांकि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक को लेकर गंभीर चर्चाएं हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्लान तय नहीं हुआ है.
जिनपिंग ने ट्रंप को दिया न्योता
दिलचस्प बात यह है कि यह घटना ऐसे समय में घटी है जब एक सप्ताह पहले ही प्रमुख अमेरिकी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए निशाना साधा था. पिछले महीने, शी जिनपिंग ने फ़ोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप और उनकी पत्नी को चीन आने का न्योता दिया था. ट्रंप ने भी इस बात का स्वागत किया, हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक यात्रा की तारीख़ों की पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें: रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर जहर उगल रहे ट्रंप के दुलारे नवारो की मस्क के X ने बोलती कर दी बंद
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि प्रशासन साउथ कोरिया की इस यात्रा को आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के एक मौके के तौर पर देख रहा है. अधिकारी ने कहा, 'साउथ कोरिया की यात्रा पर चर्चा हो रही है, जो आर्थिक सहयोग पर केंद्रित होगी. व्यापार, रक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग भी एजेंडे में हैं.'
विदेशी निवेश बढ़ाने की चाहत में ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











