
ट्रंप का कौन सा टैरिफ कोर्ट से रुका, कौन से लागू रहेंगे, भारत पर क्या असर? ये है पूरी डिटेल
AajTak
अमेरिका की एक अदालत ने ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ प्लान पर रोक लगा दी है. अदालत ने कहा है कि दुनिया के लगभग सभी देशों पर व्यापक टैरिफ लगाकर ट्रंप ने राष्ट्रपति को मिली आपातकालीन शक्तियों का सीमा लांघी है. ट्रंप ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील भी कर दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों को बड़ा झटका लगा है. न्यूयॉर्क स्थित एक संघीय अदालत ने बुधवार को ट्रंप के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसके तहत वो दुनिया के लगभग हर देश पर व्यापक टैरिफ लगाने जा रहे थे. यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के तीन जजों के एक पैनल ने अपने फैसले में कहा कि 1977 के इंटरनेशनल इमर्जेंसी इकोनॉमी पावर्स एक्ट (IEEPA) कानून की आपातकालीन शक्तियां राष्ट्रपति को अधिकार नहीं देता कि वो लगभग हर देश पर टैरिफ लगा दें.
अदालत ने कहा कि अमेरिका का संविधान संसद को दूसरे देशों के साथ व्यापार को मैनेज करने का विशेष अधिकार देता है और यह अधिकार अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों से प्रभावित नहीं होता है.
ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया के लगभग हर देश पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया था यानी जो देश अमेरिकी सामानों पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उन देशों की वस्तुओं पर उतना ही टैरिफ लगाएगा.
ट्रंप ने हालांकि, चीन, कनाडा और मैक्सिको को छोड़कर बाकी देशों पर लगाए जाने वाले टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा दी थी. तीनों देशों को छोड़कर सभी देशों पर 10% का बेस टैरिफ ही लागू रहा और बाकी टैरिफ पर रोक लगा दी गई.
ट्रंप ने व्यापार घाटे को देखते हुए दुनिया के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी जिसमें अधिकतम 50% और न्यूनतम 10% टैरिफ की बात गई थी. ट्रंप की टैरिफ घोषणा ने वैश्विक व्याापर में भारी अनिश्चितता छा गई थी और वित्त बाजार भी डगमगा गया जो अब तक ठीक से संभल नहीं पाया है. इससे दुनिया भर में मुद्रास्फीति और मंदी का डर छा गया है. इन्हीं परिस्थितियों में कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को पलट दिया है.
इन टैरिफ पर कोर्ट ने नहीं लगाई रोक

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








