
ट्रंप और मस्क में हो गई सुलह? चार्ली किर्क की श्रद्धांजलि सभा में साथ आए नजर, जून के झगड़े के बाद पहली मुलाकात
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि एलन आए और हैलो कहा... मुझे लगता है यह अच्छा था. वह आए; हमने थोड़ी बातचीत की. अच्छा लगा. एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'चार्ली के लिए'.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में से एक, एलन मस्क ने हाल ही में हुए तीखे झगड़े के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे से मुलाकात की. दोनों की यह मुलाकात एरिजोना में कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की श्रद्धांजलि सभा के दौरान हुई, जहां दोनों ने हाथ मिलाया और बातचीत भी की. 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी कैम्पस (UVU) में टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) पब्लिक डिबेट इवेंट में बोलते समय चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 'अच्छा पल' बताया. उन्होंने कहा, 'एलन आए और हैलो कहा... मुझे लगता है यह अच्छा था. वह आए; हमने थोड़ी बातचीत की. अच्छा लगा.' एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'चार्ली के लिए'. यह घटना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि दोनों की जोड़ी 2024 चुनाव में ट्रंप की जीत का बड़ा कारण बनी थी.
For Charlie pic.twitter.com/8092jIt319
भावुक माहौल में मिले ट्रंप और मस्क
21 सितंबर को ग्लेंडेल, एरिजोना के स्टेट फार्म स्टेडियम में चार्ली किर्क की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. स्टेडियम में करीब 95,000 लोग जुटे, जो किर्क के 'टर्निंग पॉइंट यूएसए' संगठन के समर्थक थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और अन्य प्रमुख रिपब्लिकन नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा में चार्ली किर्क के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस दौरान एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप के प्राइवेट बॉक्स में उनके बगल में बैठे नजर आए.
यह भी पढ़ें: एक हत्या से अमेरिका में कोहराम! मारे गए दोस्त चार्ली किर्क के लिए ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











