
टॉयलेट की वजह से करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 2 घंटे में लौटी 8 घंटे की फ्लाइट
AajTak
ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के एक विमान को अनोखी समस्या के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. दरअसल विमान में आठ में से पांच टॉयलेट टूट जाने के चलते ऐसा करना पड़ा. इसमें कम से कम 300 लोग सवार थे. 8 घंटे की इस फ्लाइट को दो घंटे के अंदर वापस लैंड कराना पड़ा.
एक विमान को वियना से न्यूयॉर्क की उड़ान में दो घंटे में वापस लौटना पड़ा. ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के इस विमान में आठ में से पांच टॉयलेट टूट जाने के चलते ऐसा करना पड़ा. सोमवार की बोइंग 777 उड़ान में करीब 300 लोग सवार थे, जो आठ घंटे तक चलने वाली थी. लेकिन इसे दो घंटे में ही वापस लौटना पड़ा.
पांच टॉयलेट्स में दिक्कत
एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने मंगलवार को एएफपी को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण 5 टॉयलेट में ठीक से फ्लश नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद चालक दल ने मुड़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा- उनकी जानकारी में, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की उड़ान में ऐसी समस्या पहले नहीं आई थी. प्रवक्ता ने कहा कि विमान को अब ठीक कर लिया गया है और सेवा में वापस आ गया है.इस पूरी घटना के चलते यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट बुक की गई.
बीच हवा में खराब हुआ विमान का इंजन
बता दें कि पहले भी कई कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती रही है. बीते जनवरी की बात करें तो इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में सवार होकर जा रहे 100 यात्रियों की सांसे तब अटक गईं, जब उन्हें पता चला कि उनके विमान का इंजन बीच हवा में ही खराब हो गया है. इस फ्लाइट को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एयरपोर्ट पर उतारा जाना था. अचानक आई इस इमरजेंसी के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट मैसेज भेज दिया गया. एंबुलेंस के साथ-साथ सभी इमरजेंसी सर्विस वहां पहुंच गई. हालांकि, आखिर में फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा लिया गया. फ्लाइट क्वांटास एयरलाइंस की थी, जिसका नंबर QF144 था.
तैनात किए गए दमकल, पुलिस और एंबुलेंस

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











