
'टॉक्सिक' मेकर्स ने की 'धुरंधर 2' से आगे निकलने की तैयारी, साइन की करोड़ों की डील
AajTak
'धुरंधर' ने तेलुगू राज्यों में लगभग 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. भले ही वह सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी. लेकिन अब इसका सीक्वल भी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज होगा, ताकि इसकी पहुंच ज्यादा बढ़ सके. लेकिन यश अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर पहले ही बड़ी डील कर चुके हैं.
मार्च के महीने में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. यश की कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की हिंदी फिल्म 'धुरंधर 2', 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी. सभी की निगाहें उत्तर भारत में थिएटरों के बंटवारे पर टिकी थीं, लेकिन ऐसा लगता है कि दक्षिण में पहले ही गोली चल चुकी है. 'टॉक्सिक' के निर्माताओं, KVN Productions और Monster Mind Creations, ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक बहुत बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील हासिल कर ली है. इससे तेलुगू राज्यों में वे 'धुरंधर 2' से आगे निकल गए हैं.
टॉक्सिक ने की जीत की तैयारी?
प्रोड्यूसर दिल राजू की कंपनी Sri Venkateswara Creations (SVC) ने 'टॉक्सिक' के आंध्रप्रदेश (AP) और तेलंगाना (TG) डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ रुपये (कमीशन के आधार पर एडवांस) में हासिल किए हैं. यह किसी गैर-तेलुगू मूल की फिल्म के लिए उनकी अब तक की सबसे बड़ी खरीद है. 'टॉक्सिक' के AP-TG राइट्स के लिए तीन बड़े दावेदार थे, जिनमें PVR Inox भी शामिल था, लेकिन आखिरकार SVC ने यह डील अपने नाम कर ली.
दिल राजू ने प्रेस स्टेटमेंट में कहा, 'यश भारतीय सिनेमा के एक मजबूत टाइटन हैं, और KGF 2 के बाद उनकी मार्केट वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो गई है. KGF 2 के बाद उनकी अगली फिल्म का इंतजार दर्शकों में काफी समय से बना हुआ है. चार साल के इंतजार के बाद इस फिल्म को लेकर उत्साह और उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. SVC में हम इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट को पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि यश के साथ हम आगे भी कई फिल्मों पर सहयोग करते रहेंगे.'
सिनेमा के बड़े खिलाड़ी हैं दिल राज
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें की प्रोड्यूसर दिल राजू तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ी हैं और तेलुगू राज्यों में उनके पास थिएटरों पर काफी नियंत्रण है. इस डील का मतलब है कि 'टॉक्सिक' को AP और TG में 'धुरंधर 2' की तुलना में ज्यादा आसान रिलीज मिल सकती है, जब तक कि 'धुरंधर 2' के पास भी कोई बड़ा प्लेयर नहीं आ जाता.

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












