
टैरो राशिफल 2 फरवरी 2024: वृश्चिक वालों को शुभ समाचार मिल सकता है, टैरो कार्ड से जानें आज का हाल
AajTak
Tarot horoscope 2 फरवरी 2024: भी के समय में की गई मेहनत आगे अच्छे परिणाम लेकर आएगी आपके कार्य में. कोई विवाह प्रस्ताव आपके लिए आ रहा है. आपको अपने परिजनों के साथ अच्छे से विचार विमर्श करके इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दीजिएगा.
वृश्चिक ( Scorpio):- Cards:-The Empress
समय आपके अनुकूल है. आप जिस भी कार्य को करने की कोशिश कर रहे है,उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी. आप और आपके जीवनसाथी काफी समय से बच्चे को जन्म देने की कोशिश करते आ रहे थे. पर हर बार आपको असफलता मिल रही थी. पर अब आपको जल्द नन्हे मेहमान के आगमन का शुभ समाचार मिलने वाला है. अगर किसी कार्य को शुरू करने की सोच रहे थे,तो वक्त अच्छा है. कार्य का शुभारंभ करने के लिए.
अभी के समय में की गई मेहनत आगे अच्छे परिणाम लेकर आएगी आपके कार्य में. कोई विवाह प्रस्ताव आपके लिए आ रहा है. आपको अपने परिजनों के साथ अच्छे से विचार विमर्श करके इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दीजिएगा. आपके जीवन में किसी महिला का बड़ा योगदान है. वो चाहे मां हो या कोई और. उन्होंने आगे बढ़ने में आपकी मदद की होगी. अब समय कार्य में की गई मेहनत के परिणाम का है. अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़े और विकास पथ पर आगे बढ़े.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











