
'टेस्ट क्रिकेट का सबसे ज्यादा नुकसान WTC ने ही किया है', इस दिग्गज का अटपटा बयान
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज मार्क बुचर को लगता है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) ने सबसे लंबे प्रारूप को फायदे की बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचाया है.
'WTC has made it worse for Test cricket': इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज मार्क बुचर को लगता है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) ने सबसे लंबे प्रारूप को फायदे की बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचाया है.
दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज के लिए एक कमजोर टीम की घोषणा की है क्योंकि उसके शीर्ष क्रिकेटरों ने ‘SA20’ (घरेलू फ्रेंचाइजी टी20 लीग) के दूसरे सीजन में खेलने के लिए अनुबंध किया है और इन दोनों प्रतियोगिताओं की तारीखें टकरा रही हैं.
बुचर ने विजडन क्रिकेट के एक पॉडकास्ट पर कहा, ‘उन चीजों में से एक जिसने इसे और भी अपरिहार्य बना दिया है, उसे उन्होंने टेस्ट मैच क्रिकेट बचाने के प्रयास के तहत शुरू किया है और वह है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप,’
उन्होंने कहा, ‘मुद्दा यह है कि आपकी द्विपक्षीय सीरीज को प्रशंसकों और उसमें खेल रहे दो देशों के खिलाड़ियों की कल्पना पर हावी होना होगा और फिर व्यापक क्रिकेट देखने वाले लोगों की. और इसका एकमात्र तरीका यह है कि वे प्रतिस्पर्धी हों. और यह हमेशा से ऐसा ही था.’
स्टीव वॉ ने की थी ICC और BCCI की आलोचना
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) सहित शीर्ष क्रिकेट बोर्डों की कड़ी आलोचना की जब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में 7 ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी जिन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












