
टेलर स्विफ्ट से ज्यादा 'टैरिफ' सर्च कर रहे अमेरिकी, Trump का ट्रेड वॉर US के लोगों के लिए भी टेंशन!
AajTak
कनाडा और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर भारी तनातनी की स्थिति बनी हुई है. ट्रंप कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बात कह रहे हैं जिसे लेकर भी कनाडा के लोग बेहद नाराज हैं. ट्रंप के टैरिफ से खुद अमेरिकी नाराज हैं क्योंकि इससे महंगाई बढ़ने की संभावना है.
डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीतकर व्हाइट हाउस में दोबारा इस वादे के साथ आए कि वो महंगाई कम करेंगे और वर्किंग क्लास की इनकम बढ़ाएंगे. लेकिन कनाडा, मैक्सिको, चीन समेत दुनिया के देशों पर टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप खुद स्वीकार चुके हैं कि अमेरिकी में थोड़े समय के लिए महंगाई बढ़ सकती है. इस बात को लेकर अमेरिका के लोग और ट्रंप के वोटर्स खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.
अमेरिका के रिटेलर्स पड़ोसी देशों कनाडा और मैक्सिको से माल खरीदकर अमेरिका में बेचते हैं. दोनों देशों से खरीदी जाने वाली वस्तुओं पर ट्रंप ने 25% का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ किसी देश से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगाया जाने वाला कर है जिसे सीमा शुल्क भी कहा जाता है. कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ के बाद अमेरिकी रिटेलर्स को भी कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी क्योंकि उनके लिए कनाडा और मैक्सिको से सामान खरीदना बहुत महंगा हो जाएगा.
अमेरिका की बड़ी रिटेल कंपनी Target Corporation सर्दियों में फलों और सब्जियों के लिए मैक्सिको पर निर्भर है. कंपनी के सीईओ ब्रायन कोर्नेल का कहना है कि इस हफ्ते में उन्हें फल-सब्जियों की कीमतें बढ़ानी होगी.
उन्होंने कहा, 'हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कीमतें कम से कम बढ़ाएं लेकिन हमें यह कहना है कि एकाध दिनों में हमारे उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ेगा. 25% टैरिफ लगेगा तो कीमतें ऊपर ही जाएंगी.'
ट्रंप से नाराज हुए अमेरिका के लोग
ट्रंप ने जहां कनाडा और मैक्सिको पर 25% का टैरिफ लगाया है, वहीं चीन पर भी 10% टैरिफ लगा दिया है. विदेशों से खरीदे जाने वाले सामानों पर भारी टैरिफ लगाने के पीछे ट्रंप का तर्क है कि इससे दूसरे देशों की कंपनियां अमेरिका में आकर अपना प्रोडक्ट बनाने की सोचेंगी क्योंकि यहां आकर प्रोडक्ट बनाने के लिए कोई टैरिफ नहीं देना होगा. इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और नौकरियां बढ़ेंगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










