
टेडी बियर के प्यार में दीवानी हुई पाकिस्तानी महिला, लव स्टोरी वायरल!
AajTak
Pakistan woman Love with Teddy Bear: एक पाकिस्तानी महिला ने कहा कि वह टेडी बियर से बेपनाह मोहब्बत करती है. वह टेडी बियर को ही अपना सबकुछ मानती है. महिला टेडी बियर के साथ अपनी जिंदगी के कई महत्वपूर्ण पल भी शेयर करती है. इस लव स्टोरी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
पाकिस्तानी महिला का दावा है कि वह शौहर (पति) के मरने के बाद पिछले 10 सालों से टेडी बियर के साथ रह रही है. महिला टेडी बियर को सब कुछ मानती है. इस अनोखी प्रेम कहानी का वीडियो वायरल हो रहा है.
हाल में इस पाकिस्तानी महिला ने अपनी लव लाइफ और जिंदगी के दूसरे पहलुओं को लेकर Social Click यूट्यूब चैनल से बातचीत की. इस दौरान महिला ने बताया कि वह आखिर टेडी बियर से इतना प्यार क्यों करती है?
महिला ने वीडियो में दावा किया- टेडी बियर उनका साथी है. यह मुझे बहुत ज्यादा पसंद है और यह मेरे साथ ही रहता है.
महिला ने कहा-अपनी जिंदगी के सारे अहम पल टेडी बियर के साथ ही शेयर करती हैं. उनकी कामयाबी के पीछे टेडी बियर का हाथ है, यह मेरी हर बात सुन लेता है और मुझसे पलटकर कुछ नहीं कहता है. टेडी बियर उनके हर दुख-सुख का साथी है.
टेडी बियर के साथ जिंदगी बिताते हुए कैसा लग रहा है? इस पर महिला ने कहा-सबसे खास बात है कि कोई रौब झाड़ने वाला नहीं है. शौहर होते हैं तो वह ऐसा करते हैं. लेकिन ऐसी चीजें से वह दूर हैं. ये (टेडी बियर) मेरे साथ हैं.
इस वीडियो के दौरान महिला ने टेडी बियर के लिए 'मैनू छड़ के नहीं जाना...' और कई दूसरे गाने भी गाकर सुनाए. हालांकि, इस वीडियो के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब महिला रिपोर्टर पर बात करते हुए भड़क गई. पर, यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी कि यह सब वीडियो में प्रैंक के तहत किया गया था या इसके पीछे कुछ और कारण था.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











