
टेकऑफ से क्रैश होने तक... उन 98 सेकंड्स में Air India फ्लाइट के साथ क्या हुआ था?
AajTak
अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के 98 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जांच रिपोर्ट में दोनों इंजन के अचानक बंद होने, RAT की तैनाती और MAYDAY कॉल का जिक्र है. रिपोर्ट में आखिरी पलों की जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर जानें की असल में क्रैश से पहले उन 98 सेकंड्स में क्या हुआ था?
एअर इंडिया विमान हादसे में AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) की 15 पन्नों की रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट में AI171 फ्लाइट की आखिरी 98 सेकंड की पूरी घटना को विस्तार से बताया गया है. यह लंदन जाने वाली फ्लाइट अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में 241 लोग मारे गए, सिर्फ एक यात्री बच पाया था.
AI171 ने दोपहर 1:37 बजे उड़ान भरने की इजाजत मिलने के बाद टेकऑफ किया. यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर सिर्फ 32 सेकंड ही हवा में रह सका, उसके बाद क्रैश हो गया. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 1:38 बजे तक एक इंजन की स्पीड टेकऑफ रोल के दौरान 284 किलोमीटर प्रति घंटा हो चुकी थी. अगले दो सेकंड में विमान ने Vr स्पीड (रोटेशन स्पीड) हासिल की - जो 287 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इसके चार सेकंड बाद विमान ने जमीन छोड़ हवा में पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: 'जांच अभी चल रही है, हम कुछ नहीं कह सकते...', AI171 प्लेन क्रैश की रिपोर्ट पर एअर इंडिया ने क्या कहा?
कम ऊंचाई के चलते RAT भी नहीं किया काम
रिपोर्ट में विमान के टेकऑफ की पल-पल की जानकारी दी गई है और बताया गया है कि हवा में जाने के बाद में विमान की स्पीड 334 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई. इसके तुरंत बाद रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान के इंजन बंद हो गए, और विमान ने अपना थ्रस्ट खोना शुरू कर दिया. एल्टीट्यूड यानी ऊंचाई बढ़ाने के लिए RAT यानी Ram Air Turbine को डिप्लॉय किया गया.
RAT तब चलाया जाता है जब किसी समस्या की वजह से इंजन फेल हो जाते हैं या फिर हाइड्रोलिक सिस्टम काम करना बंद कर देता है. एविएशन एक्सपर्ट बताते हैं कि निचली ऊंचाई पर एयर फ्लो कम होता है और तब RAT काम करता. यह तभी काम करता है जब विमान आसमान में अधिक ऊंचाई पर हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











