
टेंशन में जेलेंस्की! अमेरिका के भरोसे रूस से युद्ध लड़ रहा था यूक्रेन! अब ट्रंप की जीत बढ़ाएगी परेशानी?
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को ट्रंप की जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से यूक्रेन में शांति आएगी. लेकिन अतीत पर नजर डालें तो ट्रंप के सहयोगियों ने यूक्रेन को युद्ध समाप्त करने के लिए विवादित क्षेत्रों को रूस को सौंपने का सुझाव दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत ने यूक्रेन को चिंतित कर दिया है. दरअसल, रूस के खिलाफ करीब तीन वर्षों से चल रहे युद्ध में यूक्रेन विदेशी सैन्य सहायता पर निर्भर है- विशेष रूप से अमेरिका पर. ट्रंप, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य और आर्थिक मदद की आलोचना करते रहे हैं. राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के बाद अपने पहले संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर बड़ा हमला बोलते हुए ट्रंप ने उन्हें एक शानदार ‘सेल्समैन’ बताया था.
ट्रंप अपने चुनाव अभियान के दौरान इस मुद्दे को बार-बार उठाते रहे कि बाइडेन प्रशासन अमेरिकी नागरिकों के टैक्स का पैसा उन पर खर्च करने की बजाय, युद्ध में दूसरे देशों की सहायता करने पर खर्च कर रहा. न्यूज एजेंसी एएफपी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर यूक्रेन के लोगों से बातचीत की और उनकी राय जानने की कोशिश की. नतालिया पिचाकी, जो 2022 में रूसी सेना की घेराबंदी के बाद मारियुपोल शहर से पलायन कर गई थीं, उन्होंने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हे लगता है कि यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य मदद कम हो जाएगी. पिचाकी ने कहा, 'यह हमारे लिए चिंता वाली बात है और हम बहुत परेशान हैं.'
ट्रंप कर चुके हैं 24 घंटे में रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाने का दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, ‘अब तक पैदा हुए तमाम नेताओं में से जेलेंस्की शायद सबसे बेहतरीन सेल्समैन हैं. हर बार वह हमारे देश में आते हैं और 60 बिलियन डॉलर लेकर चले जाते हैं. वह चार दिन पहले ही अमेरिका से 60 बिलियन डॉलर लेकर घर पहुंचे और वहां पहुंचकर फिर ऐलान कर दिया कि उन्हें 60 बिलियन डॉलर की मदद और चाहिए. यह कभी खत्म नहीं होगा.’ ट्रंप ने दावा किया था कि वह राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद सत्ता हस्तांतरण से पहले ही इस मामले को सुलझा लेंगे. उन्होंने कहा था कि वह 24 घंटे में रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा सकते हैं और बाइडेन प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उसने युद्ध खत्म करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया.'
यह भी पढ़ें: यूक्रेन के खारकीव पर रूस ने दागीं मिसाइलें, कई लोग जख्मी, देखें दुनिया आजतक
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को ट्रंप की जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से यूक्रेन में शांति आएगी. लेकिन अतीत पर नजर डालें तो ट्रंप के सहयोगियों ने यूक्रेन को युद्ध समाप्त करने के लिए विवादित क्षेत्रों को रूस को सौंपने का सुझाव दिया है. ट्रंप के सहयोगी जेडी वेंस अमेरिका के अगले उपराष्ट्रपति होंगे. उन्होंने कुछ समय पहले एक बयान में कहा था कि उन्हें यूक्रेन के भाग्य की परवाह नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने कई मौकों पर दावा किया कि ट्रंप यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवा सकते हैं.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




