
'टूटा था घर के पीछे का दरवाजा, सुबह जब...', मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर पड़ोसियों का नया दावा
AajTak
वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में अब पड़ोसियों ने नया दावा किया है. पवन सहनी नाम के शख्स ने कहा कि रात में 11 बजे तक सभी की जीतन सहनी से बातचीत हुई थी. उन्होंने सुबह एक शख्स को फूल लाने को कहा था. इसके बाद जब वो व्यक्ति फूल देने गया तो घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और जीतन सहनी कोई जवाब नहीं दे रहे थे.
विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब इस हत्याकांड को लेकर आसपास के लोगों ने अहम खुलासा किया है. दरभंगा के विरौल में मुकेश सहनी के पैतृक घर के पास रहने वाले और सबसे पहले शव को देखने वाले पवन सहनी ने कहा कि जीतन सहनी ने बीती रात किसी को फूल लाने के लिए कहा था.
पवन सहनी ने कहा, 'जब मंगलवार की सुबह वो वो व्यक्ति फूल लेकर पहुंचा और उन्हें आवाज लगाई तो उसे कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उसने घर के पीछे जाकर जब आवाज लगाई तो पिछले हिस्से का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का दरवाजा भी खुला था. सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे.'
पवन सहनी ने कहा, 'ये सूचना मिलने के बाद जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो जीतन सहनी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उनके पेट पर जख्म के गहरे निशान थे. पेट का आंतरिक हिस्सा (आंत) बाहर निकल आया था. इसके बाद पुलिस को हत्या की सूचना दी गई.'
पवन ने कहा कि अलमीरा बिखरा पड़ा हुआ है और उससे क्या गायब हुआ ये जांच का विषय है. चोरी के लिए हत्या की गई है या फिर कोई दूसरी वजह है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. उस व्यक्ति ने बताया कि इस घर में जीतन सहनी अकेले रहते थे. उस व्यक्ति ने कहा कि रात में 11 बजे तक जीतन सहनी की सभी से बात हुई थी. उन्होंने कहा कि किसी से लड़ाई जैसा कोई मसला ही नहीं था.
हत्या की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी
इस हत्याकांड की जांच के लिए दरभंगा के एसपी ने एसआईटी का गठन किया है. दरभंगा के रुरल एसपी के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो हत्याकांड की जांच करेगी. पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी भी मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गए हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



