
टीशर्ट बनी मौत की वजह, 300 रुपये के लिए दोस्त की गला रेतकर हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में टीशर्ट के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां टीशर्ट के 300 रुपये के लिए दो दोस्तों में लड़ाई हो गई. जिसके बाद एक दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना शांतीनगर पुलिस थाना अंतर्गत कावरापेठ इलाके की है. जानकारी के अनुसार अक्षय ने ऑनलाइन टीशर्ट ऑर्डर की थी. जिसकी कीमत 300 रुपये थी. हालांकि, वह टीशर्ट उसे ठीक से नहीं आ रही थी. जिसके चलते उसने टीशर्ट को अपने दोस्त शुभम को दे दिया. लेकिन शुभम ने टीशर्ट के 300 रुपये देने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: फ्री-फायर गेम देखकर कर दिया दोस्त का मर्डर...3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
इस वजह से दोनों का आपस में झगड़ा हुआ. हालांकि, गाली गलौज के बाद शुभम ने अक्षय को 300 रुपये मुंह पर फेंक मारा. बस यही बात अक्षय को बुरी लग गई. जिसके बाद गुस्साए अक्षय ने अपने भाई प्रयाग के साथ मिलकर शुभम की गला रेतकर हत्या कर दी.
इधर हत्या की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नागपुर डीसीपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









