
'टीवी के राम-सीता' Debina-Gurmeet को महंगा पड़ा लंदन ट्रिप, करवाया 60 हजार रुपये का Covid test
AajTak
देबीना ने कहा 'लंदन में कपल ने 15-15 यानी 30 हजार रुपये का कोविड टेस्ट करवाया था.' आगे गुरमीत कहते हैं 'दरअसल, 30 हजार लंदन जाने के वक्त और 30 हजार आने के वक्त भी कोरोना टेस्ट हुआ. तो 60 हजार रुपये का सिर्फ कोरोना टेस्ट हुआ.'
टीवी के राम-सीता यानी देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपने फॉरेन ट्रिप से वापस भारत लौट चुके हैं. मुंबई आते ही उन्होंने अपना पहला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देबीना ने अपने ट्रिप के साथ साथ देश और विदेश में कोरोना के हालात का भी जिक्र किया है. देबीना और गुरमीत ने बताया कि उन्होंने भारत वापसी के लिए कुल 60 हजार रुपये का कोरोना टेस्ट करवाया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












