
टीम इंडिया और पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेंगे साथ-साथ! BBL में हुई स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की डील
AajTak
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश में सिडनी थंडर के साथ ऐतिहासिक अनुबंध पर सहमति जताई है. 39 साल के अश्विन ILT20 के बाद जनवरी में टीम में शामिल होंगे और डेविड वॉर्नर व सैम कॉन्स्टास जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे. इस टीम में पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान भी हैं.
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है. भारतीय ऑफ स्पिन के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग- बिग बैश (Big Bash League) में सिडनी थंडर (Sydney Thunder) के साथ ऐतिहासिक अनुबंध पर सहमति जताई है. यह पहला मौका होगा जब कोई हाई-प्रोफाइल भारतीय खिलाड़ी बिग बैश में खेलते हुए अपनी कला दिखाएगा. ‘फॉक्स स्पोटर्स’ के अनुसार हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहने वाले अश्विन ने थंडर को हामी भर दी है.
39 साल के अश्विन जनवरी में ILT20 के समाप्त होने के बाद थंडर टीम में शामिल होंगे. वह डेविड वॉर्नर और सैम कॉन्स्टास जैसे सितारों के साथ खेलेंगे. इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने अश्विन से संपर्क कर उनके बिग बैश में खेलने की संभावनाओं को जांचा था.
R Ashwin will play for the Sydney Thunder in #BBL15 🤯 (via @DanielCherny & @BenHorne8) pic.twitter.com/P9M0LZI7pv
अश्विन ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था और हाल ही में IPL से भी पीछे हट गए. अब वह दुनिया की अन्य टी20 लीगों में अवसर तलाश रहे हैं. उनका बिग बैश में आना न केवल टीम की ताकत बढ़ाएगा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लिए भी बड़ा आकर्षण साबित होगा. टिकटों की बिक्री और टेलीविजन रेटिंग्स में भी निश्चित रूप से इजाफा होगा.
IPL से संन्यास और टी20 में नई शुरुआत
अश्विन (2009-2025) 187 विकेट के साथ IPL के इतिहास में 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. उनके खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस साल BBL के विदेशी खिलाड़ी ड्राफ्ट के नियमों में विशेष छूट देनी होगी, जैसा कि 2022 में मार्टिन गप्टिल के साथ हुआ था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












