
टीम इंडिया ने बनाया अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक नहीं हुआ था ऐसा कारनामा
ABP News
जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में भारत के 6 खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरें और सभी ने 150+ के स्ट्राइक रेट से 20 से ज्यादा रन बनाए हैं. ऐसा कारनामा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार देखने को मिला.
Team India Created Amazing World Record Against Zimbabwe: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने दूसरे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी हैं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सभी भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा विस्फोटक पारियां देखने को मिलीं, जिसके दम पर टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाया. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. पहली पारी के दौरान टीम इंडिया के नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जो टी20 वर्ल्ड कप में अब तक देखने को नहीं मिला था.
टीम इंडिया ने बनाया अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरें और सभी बल्लेबाजों ने 150+ के स्ट्राइक रेट से 20 से ज्यादा रन बनाए. इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला, जब किसी टीम के 6 बल्लेबाजों ने एक पारी में 20 से ज्यादा रन बनाए हों और उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रहा हो. साल 2007 से शुरू हुई आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इससे पहले ऐसा कारनामा कभी नहीं हुआ था.
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की तूफानी बल्लेबाजी













