
टाइम के कवर पर राष्ट्रपति की कुर्सी पर दिखे एलन मस्क, ट्रंप बोले- ये मैगजीन अभी भी चल रही है?
AajTak
ट्रंप से टाइम के कवर पर मस्क की तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'क्या टाइम की मैगजीन अभी भी चल रही है? मुझे यह नहीं पता था.' यह दूसरी बार है जब मस्क मैगजीन के प्रिंट कवर पर दिखाई दिए हैं. पिछले साल नवंबर में वह 'सिटीजन मस्क' के रूप में कवर पर दिखाई दिए थे.
टाइम मैगजीन के नए प्रिंट कवर में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क को ओवल ऑफिस में रेसोल्यूट डेस्क पर बैठे हुए दिखाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर तंज कसते हुए पूछा, 'क्या टाइम मैगजीन अभी भी चल रही है?'
प्रेसिडेंट की कुर्सी पर बैठे दिखे मस्क
कवर इमेज में मस्क को हाथ में कॉफी का कप लिए हुए दिखाया गया है. वह राष्ट्रपति की मेज पर बैठे हैं और बैकग्राउंड में अमेरिका का और राष्ट्रपति का झंडे लगा हुआ है. मैगजीन के कवर का बैकग्राउंड लाल रंग का है.
टाइम ने शुक्रवार को एक कवर स्टोरी भी लिखी थी जिसका शीर्षक था, 'इनसाइड एलन मस्क वॉर ऑन वॉशिंगटन'. स्टोरी में पिछले महीने 20 जनवरी को ट्रंप के पदभार संभालने के बाद से सरकार में मस्क द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया गया था.
'क्या मैगजीन अभी भी चल रही है?'
ट्रंप से टाइम के कवर पर मस्क की तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'क्या टाइम की मैगजीन अभी भी चल रही है? मुझे यह नहीं पता था.' यह दूसरी बार है जब मस्क मैगजीन के प्रिंट कवर पर दिखाई दिए हैं. पिछले साल नवंबर में वह 'सिटीजन मस्क' के रूप में कवर पर दिखाई दिए थे.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










