
टनल से मज़दूर निकल गए लेकिन अब कंस्ट्रक्शन कंपनी का क्या होगा?
AajTak
17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन से 41मजदूरों की जान बची लेकिन इस मिशन में कितने लोग लगे थे और कितना कुल ख़र्च बैठा, बंगाल में अमित शाह और टीएमसी आमने सामने थे, केंद्र सरकार ने राज्य के पैसे क्यों रोक रखे हैं, राहुल द्रविड बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, क्यों बन गए राहुल बीसीसीआई की मजबूरी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
17 दिन, 6 प्लान, सैंकड़ों बचावकर्मी और देश के करोड़ों लोगों की दुआएं जब एक साथ मिली तो 41 मज़दूरों की जान बच सकी, शुरुआती इलाज देने के बाद आज इंडियन एयरफोर्स का चिनूक हेलिकॉप्टर मजदूरों को लेकर ऋषिकेश पहुंचा, वहां के AIIMS में सभी का मेडिकल चेकअप हुआ. इधर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कामगारों के परिवार को देहरादून में अपने आवास पर बुलाया है. CM धामी ईगास-बग्वाल पर्व के मौके पर मजदूरों के घरवालों के साथ आज शाम दीपावली मनाएंगे. कल प्रधानमंत्री ने भी मज़दूरों से बात की थी. सिलक्यारा की इस सुरंग के अंदर 41 जिंदगियां बचाने के लिए जितनी जद्दोजहद हुई है, वो सिर्फ रेस्क्यू टीम के जांबाज ही जानते हैं. पहाड़ का वो इलाका जहां गाड़ियां भी मुश्किल से चल पाती हैं, वहां सैकड़ों क्विंटल भारी मशीनरी को सुरंग के मुहाने तक पहुंचाना अपने आप में एक जंग थी. रेस्क्यू टीम ने वॉर मोड में सुरंग तक हर वो सहूलियत पहुंचाई, जिसकी जरूरत बताई गई. आखिर में रेट माइनर्स को सफ़लता हाथ लगी, उन्होंने क्या अलग किया, सुनिए 'दिन भर' में,
बंगाल में बवाल
गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता के विक्टोरिया हाउस के सामने पहुंचे हुए थे. रैली में भाषण देते हुए प्रदेश की सरकार और ममता बनर्जी पर जम कर बरसे. महुआ मोइत्रा को भी निशाने पर लिया.
2014 के बंगाल दौरे को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने इसी मंच से टीएमसी के सरकार को हटाने का कौल बंगाल की जनता को दिया था, दावा है कि अगले चुनाव में वो इस काम को पूरा कर लेंगे.
ऐसा भी नहीं है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह को वॉक ओवर दे दिया, वो अपनी पार्टी के नेताओं, विधायकों के साथ काले कपड़े में धरने पर बैठ गई. उनका आरोप था कि केंद्र सरकार बंगाल को मिलने वाले फंड को रिलीज़ नहीं कर रही. कुल मिला कर बंगाल के लिए आज का दिन पॉलिटिकली हैपनिंग बना हुआ था, सुनिए 'दिन भर' में,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











