
टकराव, बातचीत और अब समझौता... गलवान से शुरू हुआ तनाव क्या कजान में होगा खत्म? मोदी-जिनपिंग की संभावित मुलाकात पर नजर
AajTak
ब्रिक्स समिट में एक तरफ जहां पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता होगी. वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पीएम मोदी की मुलाकात पर सभी की नजरें रहेंगी. हालांकि, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिनों के दौरे पर रवाना हो गए हैं. वह कजान में 16वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे. इस समिट में पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक साथ एक ही मंच पर देखा जा सकेगा. भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच मोदी और जिनपिंग की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या टकराव और वार्ताओं के दौर के बीच गलवान से शुरू हुआ तनाव ब्रिक्स के मंच से सुलह के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है.
ब्रिक्स समिट में एक तरफ जहां पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता होगी. वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पीएम मोदी की मुलाकात पर सभी की नजरें रहेंगी. हालांकि, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
ब्रिक्स में जब एक मंच पर होंगे मोदी और शी जिनपिंग?
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग का कहना है कि चीन अन्य पक्षों के साथ मिलकर ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग के सतत विकास के लिए प्रयास करने को तैयार है, ताकि ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता जुटाने के साथ-साथ एक नये युग की शुरुआत की जा सके.
भारत और चीन दोनों के लिए ही ब्रिक्स के खास मायने हैं. ऐसे समय में जब मोदी और जिनपिंग एक ही दिन एक साथ एक ही छत के नीचे होंगे तो रिश्तों पर जमी यह बर्फ पिघलेगी. ऐसे में कहा जा सकता है कि गलवान में शुरू हुआ तनाव रूस के कजान में खत्म हो सकता है.
क्या नया सीमा समझौता भारत और चीन के रिश्तों की नई शुरुआत होगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











