
झुका पाकिस्तान! कहा- हम भारत से 100 सालों तक दुश्मनी नहीं चाहते
AajTak
पाकिस्तान की नई सुरक्षा नीति में भारत के साथ शांतिपूर्ण रिश्तों की बात की गई है. एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर विवाद को अलग रखते हुए पाकिस्तान भारत के साथ व्यापार और वाणिज्यिक रिश्ते शुरू कर सकता है. हालांकि अधिकारी ने ये भी कहा है कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ रिश्ते ठीक होने की संभावना नहीं है.
पाकिस्तान ने अपनी नई सुरक्षा नीति में कहा है कि वो भारत के साथ किसी तरह की दुश्मनी नहीं रखना चाहता है. सुरक्षा नीति में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते चाहता है. इस राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में पड़ोसी देशों के साथ शांति और आर्थिक कूटनीति पाकिस्तान की विदेश नीति के केंद्र में होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











