
झारखंड में माओवादियों की खौफनाक करतूत, अपहरण के बाद दो लोगों की हत्या
AajTak
इस इलाके में सबसे बड़ी समस्या ये है कि दूरदराज के इलाके में नेटवर्क की समस्या के चलते पुलिस टीम से संपर्क नहीं हो पाया. एसपी ने बताया कि घटना का विस्तृत विवरण पुलिस टीम के गांव से लौटने के बाद ही पता चल पाएगा.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में संदिग्ध सीपीआई (माओवादियों) ने दो लोगों की बेरहमी के साथ हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अपहरण के बाद उन दोनों की हत्या की गई. मौका-ए-वारदात पर जाने के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है.
पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि रविवार रात को हुई घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गुदरी ब्लॉक के गिरू गांव पहुंच गई है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान रवि पान के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि वामपंथी उग्रवादियों ने गांव से इसके अलावा भी दो अन्य लोगों का अपहरण कर लिया है. उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
इस इलाके में सबसे बड़ी समस्या ये है कि दूरदराज के इलाके में नेटवर्क की समस्या के चलते पुलिस टीम से संपर्क नहीं हो पाया. एसपी ने बताया कि घटना का विस्तृत विवरण पुलिस टीम के गांव से लौटने के बाद ही पता चल पाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












