
झारखंड में भी कोरोना की वजह से 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित
AajTak
झारखंड में भी कोरोना के तेजी से बढ़ते केस को लेकर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. इससे पहले कई और राज्य भी कोरोना की वजह से परीक्षा स्थगित कर चुके हैं.
कोरोना की मार का असर परीक्षाओं पर पड़ने लगा है. अब झारखंड में भी कोरोना के तेजी से बढ़ते केस को लेकर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से परीक्षा स्थगित करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन में लिखा है कि मैट्रिक परीक्षा 2021 और इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य परीक्षा 2021 को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है. 1 जून को परिस्थिति के समीक्षा के बाद परीक्षा संबंधी अगली सूचना प्रकाशित की जाएगी. परीक्षा की तैयारी के लिए 15 दिनों का समय भी दिया जाएगा.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












