
झारखंड में ट्रक से टकराने के बाद खाई में गिरा ऑटो रिक्शा, 2 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
AajTak
झारखंड के हजारीबाग में एक ऑटो रिक्शा की ट्रक से टक्कर हो गई जिसके बाद ऑटो खाई में गिर गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है जिसमें कुछ लोगों की हालत गंभीर है.
झारखंड के हजारीबाग में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि रविवार को हज़ारीबाग़ जिले में एक ट्रक की चपेट में आने के बाद ऑटोरिक्शा 30 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे दनुआ घाटी में हुई. ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मार दी. हालांकि, उन वाहनों में कोई घायल नहीं हुआ.
चौपारण पुलिस थाने के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा, जब दुर्घटना हुई तो ऑटो-रिक्शा बिहार जा रहा था. सिंह ने कहा, 'तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वह खाई में गिर गया. ऑटो में लगभग 13 लोग सवार थे.'
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि अभी दो महीने पहले ही एक ऐसा ही हादसा गढ़वा में भी हुआ था.
दो महीने पहले गढ़वा में हुआ था ऐसा ही हादसा
ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी जिसमें जिसमें 5 लोगों की जान चली गई थी जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. इस घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बताया था कि 12 लोग गुजरात जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए ऑटोरिक्शा में सिलियाटोंगर गांव से उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी वाहन विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












