
झारखंड में किन्नरों को मिलेगा OBC का दर्जा, सरकारी पेंशन के होंगे हकदार
AajTak
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ट्रांसजेंडर के मामले में अभी एक कदम बढ़े हैं, इनके बारे में कोई कभी सोचता नहीं है. मार्ग प्रशस्त करने के बारे में हमारी सरकार ने निर्णय लिया है और इस निर्णय का परिणाम बहुत दूर तक जाएगा. राज्य के हर नागरिक को सम्मान मिले इस पर भी सरकार काम कर रही है.
झारखंड सरकार ने राज्य में मौजूद थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर,किन्नर) समाज को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब से ट्रांसजेंडर, किन्नर समाज को ओबीसी का दर्जा दिया जाएगा. साथ ही थर्ड जेंडर को अब झारखंड में मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा. इस मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि ट्रांसजेंडर भी इस राज्य का हिस्सा हैं. उनके बारे में बेशक किसी ने सोचा नहीं था, लेकिन हेमंत सरकार सबसे सरोकार रखती है और सबको समान अधिकार एवं सम्मान देने में विश्वास रखती है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ट्रांसजेंडर के मामले में अभी एक कदम बढ़े हैं, इनके बारे में कोई कभी सोचता नहीं है. मार्ग प्रशस्त करने के बारे में हमारी सरकार ने निर्णय लिया है और इस निर्णय का परिणाम बहुत दूर तक जाएगा. राज्य के हर नागरिक को सम्मान मिले इस पर भी सरकार काम कर रही है.
'भारत बनाम इंडिया' पर यह बोले हेमंत सोरेन
इंडिया और भारत पर उनका कहना है कहीं ऐसा तो नहीं की फिर से नोटबंदी का नया चक्र हमारे प्रिय पक्षों के द्वारा रचने का और केंद्र सरकार के द्वारा रचने की तैयारी चल रही है. किसी के नाम रखने और नहीं रखने को लेकर भी इतनी बहस हो इसे एक हास्यास्पद चर्चा के तौर पर देख रहे हैं. इन बातों की ना कोई शुरुआत है ना कोई अंत है. हर जगह बस इसकी ही चर्चा है. अब तो हम चांद पर जा चुके हैं, लेकिन ऐसे निर्णय से कहां जाएंगे यह तो वक्त बताएगा.
G20 के आमंत्रण की नहीं कोई जानकारी
G20 के संदर्भ में देश के राष्ट्रपति महोदय ने सभी मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया है मुझे भी अभी जानकारी मिली है. मुझे लगता है कि यह बैठक और बैठकों के से बिल्कुल अलग है. इसको लेकर जरूर हम लोग भी एक पॉजिटिव सोच के साथ निर्णय लेंगे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






