
झारखंड: जब 35 साल बाद स्कूल लौटा छात्र, तब बन चुका था राजधानी का कमिश्नर!
AajTak
छात्र अपने पुराने मित्रों के साथ बुधवार को रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचा. उसने स्कूल के टीचर्स वहां की जानकारी ली. वहीं हर क्लास के बच्चों से भी मिला. शिमला डिवीजन के कमिश्नर प्रियातु मंडल ने 35 साल पहले चक्रधरपुर रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल से ही अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की थी.
किसी स्कूल के लिए इससे ज्यादा गर्व की बात क्या होगी कि उसका एक स्टूडेंट 35 साल बाद जब स्कूल लौटे, तब वो सफलता का परचम लहरा चुका हो और राज्य की राजधानी का कमिश्नर हो. बुधवार को ऐसा ही नजारा था चक्रधरपुर रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में, जब शिमला के कमिश्नर 35 साल बाद स्कूल वापस लौटे और भावुक हो गए.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला डिवीजन के कमिश्नर प्रियातु मंडल ने 35 साल पहले चक्रधरपुर रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल से ही अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की थी. उन्होंने इस स्कूल में अपने बचपन के शुरुआती वर्ष गुजारे और कक्षा नर्सरी से लेकर 2 तक की पढ़ाई की. ऐसे में जब उन्होंने आज वापस स्कूल का दौरा किया, तो खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए. इतने साल बाद भी उन्हें अपना ये पहला स्कूल याद रहा.
वो अपने पुराने मित्रों के साथ बुधवार को रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे. का दौरा किया. मंडल ने स्कूल के टीचर्स वहां की जानकारी ली. वहीं हर क्लास के बच्चों से भी मिले. साल 2006 बैच के आईएएस ऑफिसर प्रियातु मंडल 35 साल बाद अपने पुराने स्कूल और शहर को देखने लौटे थे. यहां स्कूल के अलावा उन्होंने अपने पुराने सरकारी क्वार्टर का भी दौरा किया.
उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे डिजिटल माध्यम से पढ़ रहे हैं. लेकिन लक्ष्य साधने की मजबूती के साथ जो विद्यार्थी आगे बढ़ेगा उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. स्कूल के दौर में ही बच्चों को बेहतर अनुशासन के साथ समन्वय बनाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहिए इसी से सफलता मिलेगी. प्रियातु मंडल ने कहा की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को दूसरे चीजों पर ध्यान देना चाहिए.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



