
झारखंड: गुमला में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, एके-47 और इंसास राइफल बरामद
AajTak
झारखंड के गुमला ज़िले में शनिवार सुबह घाघरा थाना क्षेत्र के लावादग गांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के तीन नक्सली मारे गए है. पुलिस ने एक एके-47 और दो इंसास राइफलें बरामद की हैं. मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान दिलीप लोहरा के रूप में हुई है. दो नक्सली फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है.
झारखंड के गुमला में घाघरा थाना क्षेत्र स्थित लावादग गांव के पास शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के तीन नक्सली ढेर हो गए. यह कार्रवाई झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम ने की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि JJMP के नक्सली लावादग चोरालतवा गांव के पास एक घर में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं.
घटनास्थल से हथियार बरामद
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया. पुलिस के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया, जबकि दो नक्सली भागने में सफल रहे. मौके से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफलें बरामद की गई हैं.
गुमला एसपी हारिस बिन जमान ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान दिलीप लोहरा (32) के रूप में हुई है, जो घाघरा प्रखंड के बेलागड़ा गांव का निवासी था. अन्य दो मृतकों की पहचान की जा रही है. एसपी ने बताया कि ये नक्सली पिछले दो-तीन दिनों से लावादग चोरालतवा गांव के पास एक घर में छिपे हुए थे.
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में कारतूसों के खोखे भी मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि फरार नक्सलियों को पकड़ा जा सके.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












