
झारखंड के CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि को ED ने किया गिरफ्तार, अकाउंट्स में मिले 36 करोड़ हो चुके हैं सीज
AajTak
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि (Hemant Soren MLA representative) को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि (Hemant Soren MLA representative) को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने पहले ही इस मामले में साहेबगंज में 36 करोड़ रुपया सीज किया था. ये पैसा पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के खाते में था.
यह गिरफ्तारी अवैध खनन मामले से जुड़ी है. ईडी ने पहले PMLA एक्ट, 2002 के तहत हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये सीज किये थे. इससे पहले ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी. इसमें 5.34 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी.
इससे पहले मई, 2022 के महीने में ईडी ने मनरेगा घोटाले से जुड़े 36 स्थानों पर तलाशी ली थी. इसमें 19.76 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे. जिन जगहों से यह नकदी मिली उसमें IAS पूजा सिंघल के ठिकाने भी शामिल थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












