
झारखंड के 14 नाबालिग बच्चों को कराया रेस्क्यू, दिल्ली की पॉश कॉलोनी में कराया जा रहा था काम
AajTak
बच्चों को बड़े-बड़े घरों में बर्तन माजने, साफ-सफाई और घरों के कई काम करने कहा जाता था. सभी बच्चों को रांची वापस लाने के लिए दिल्ली के बाल कल्याण समिति द्वारा एस्कॉर्ट आर्डर जारी किया जा चुका था.
स्टेट रिसोर्स सेंटर झारखंड ने दिल्ली में रइसों के घर जबरन झाड़ू पोंछा करने को मजबूर बच्चों को रेस्क्यू किया है. इन बच्चों को गरीब रथ से रांची रेलवे स्टेशन लाया गया है. अपने घर आने के बाद रेस्क्यू किए गए ये बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं. दलालों के द्वारा इन बच्चों को बहला-फुसलाकर नई दिल्ली में अच्छे काम करने को कह कर ले जाया गया था. बच्चों को बड़े-बड़े घरों में बर्तन माजने, साफ-सफाई और घरों के कई काम करने कहा जाता था. सभी बच्चों को रांची वापस लाने के लिए दिल्ली के बाल कल्याण समिति द्वारा एस्कॉर्ट आर्डर जारी किया जा चुका था. इसी के तहत झारखंड सरकार एवं बाल कल्याण संघ द्वारा दिल्ली में संचालित एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र की टीम के साथ गरीब रथ ट्रेन से रांची लाया गया. सभी बच्चे अपने घर पहुंच कर काफी खुश हैं और आगे अपना पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











