
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था इलाज
AajTak
झारखंड के शिक्षा मंत्री की 62 साल की आयु में दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गई. बाथरूम में गिरने से घायल हो गए थे, जिनके बाद इलाज के लिए उन्हें 2 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी लाया गया था.
झारखंड ने बीते 10 दिनों अपने दो बड़ा नेता खो दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद अब शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया. उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बीते 15 दिनों से चल रही थी. 62 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया.
जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर थी और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. 2 अगस्त को जमशेदपुर स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर राष्ट्रीय राजधानी लाया गया था.
यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए शिबू सोरेन, बेटे हेमंत ने दी मुखाग्नि, तेजस्वी-राहुल भी अंतिम संस्कार में हुए शामिल
दिल्ली के अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए थी और उन्हें गहन चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही थी.
रामदास सोरेन का जन्म 1 जनवरी 1963 को पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांदा गांव में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था. उन्होंने अपना राजनीतिक सफर घोड़ाबांदा पंचायत के ग्राम प्रधान के रूप में शुरू किया और धीरे-धीरे हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक बन गए. सोरेन ने 2009 में घाटशिला से चुनाव जीतकर पहली बार झारखंड विधानसभा की सदस्यता पाई. हालांकि 2014 में उन्हें बीजेपी के लक्ष्मण टुडू से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2019 में उन्होंने वापसी की और सीट दोबारा जीत ली.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






