
झारखंड के जामताड़ा में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल की छापेमारी, ऑनलाइन ठगी के 'रॉकस्टार' समेत 14 गिरफ्तार
AajTak
झारखंड का जामताड़ा एक ऐसा इलाका है, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी साइबर ठगी के लिए जाना जाता है. पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस का साइबर सेल ऑपरेशन प्रहार के तहत ऑनलाइन ठगी के इस नेटवर्क का पीछा कर रहा था.
दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने झारखंड के जामताड़ा में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. इस रेड के दौरान साइबर सेल ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. इस गैंग का मास्टमाइंड भी पकड़ा गया. जिसकी जामताड़ा इलाके में करोड़ों रुपये की संपत्ति और गाड़ियां मौजूद हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












