झारखंड: एक्सीडेंट के बाद सिपाही ने थाने परिसर में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
कोलीबारा थाने में तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इस मामले पर एसपी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. उनका कहना है कि एफएलसी टीम के आने बाद ही वो कुछ कह पाएंगे. यह घटना थाना परिसर में गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई.
झारखंड के कोलीबारा थाने में तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. यह घटना थाना परिसर में गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई. बताया जा रहा है कि सिपाही सत्यजीत कच्छप की मौके पर ही मौत हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक कोलीबेरा थाने में तैनात जवान सत्यजीत कच्छप गुरुवार को पुतरीटोली बरसलोया सड़क मार्ग से किराए की कार से बरसलोया की तरफ जा रहा था. इसी दौरान लसिया के पास सड़क किनारे खड़े लसिया निवासी रमेश साहू एवं जितेंद्र साहू को कार से टक्कर मार दी और भागने लगा.
थाने परिसर में सिपाही ने खुद को मारी गोली
इस दौरान कुछ लोगों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया. इसके बाद उसकी लोगों से धक्क-मुक्की हुई. फिर सत्यजीत कच्छप ने हथियार निकाला और हवा में फायरिंग कर दी. फिर वो हथियार लहरात हुआ कार छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया.
घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश, इंस्पेक्टर विद्या शंकर एवम बानो थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो घटना स्थल पर पहुंचे. जंगल में सत्यजीत कच्छप की खोजबीन शुरू की और उसे पकड़कर पुलिस थाने ले आई.
पुलिस खुदकुशी की वजह जानने में जुटी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












