
झारखंडः दो युवतियों ने छोड़ा नक्सलवाद का रास्ता, एसपी के सामने मुख्यधारा में हुईं शामिल
AajTak
दोनों युवतियों को पढ़ाई करने के लिए कॉपी, किताब, कलम और सीखने के लिए सिलाई मशीन दी गई. युवतियों के परिजनों को गैस-चूल्हा, साड़ी, धोती, गमछा सहित अन्य घरेलू सामान भी दिए गए.
झारखंड के नक्सल प्रभावित गढ़वा में दो युवतियां नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आई हैं. गढ़वा जिले के भंडरिया थाने के परिसर में गढ़वा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की 172 बटालियन की ओर से पुनर्वास कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में दोनों युवतियां समाज की मुख्यधारा में वापस लौट आईं. जानकारी के मुताबिक गढ़वा पुलिस और सीआरपीएफ की 172 बटालियन के सौजन्य से नई सुबह प्रयास पुनर्वास कार्यक्रम के तहत दो नक्सली युवतियां समाज की मुख्यधारा में शामिल हुईं. इस दौरान गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीकांत एस खोटरे, सीआरपीएफ के कमांडेंट आशीष कुमार झा ने दोनों युवतियों को सम्मानित किया और राह भटक नक्सली बने युवक-युवतियों से भी समाज की मुख्य धारा में लौटने की अपील की.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












