
झारखंडः दुमका में फिर हैवानियत, शादी से इनकार पर लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत
AajTak
झारखंड के दुमका में एक बार फिर एकतरफा प्यार में जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है. दरअसल, जरमुंडी थाना इलाके भालकी पंचायत के भरतपुर गांव में मारुति कुमारी नाम की लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया था.
झारखंड के दुमका में एक बार फिर एकतरफा प्यार में जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है. दरअसल, जरमुंडी थाना इलाके भालकी पंचायत के भरतपुर गांव में मारुति कुमारी नाम की लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया था. युवती को गंभीर हालत में दुमका से रांची स्थित रिम्स में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सिरफिरे प्रेमी ने मारुति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी.
जानकारी के मुताबिक युवती 70 फीसदी तक झुलस गई थी. उसे इलाज के लिए पहले फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. लेकिन युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
घायल हालत में युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि उसने आरोपी से शादी से इनकार कर दिया था. जिससे नाराज होकर सिरफिरे युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरवाजा तोड़कर घुसा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा था. इसके बाद आरोपी ने मारुति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है.
तीन साल पहले हुई थी दोस्ती

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










