
झाड़ियों में तड़पती बच्ची की बरामदगी से खुला दो साल से लापता मां का राज... ब्लाइंड मर्डर केस का आरोपी निकला पिता
AajTak
वहां झाड़ियों के बीच सात-आठ साल की एक बच्ची लहूलुहान पड़ी थी. उसका गला कटा हुआ था और आस-पास खून की खून बिखरा था. आम तौर पर ऐसे भयानक हमले में किसी भी इंसान की जान चली जाती है, लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा कहें या फिर बच्ची की किस्मत कि उसकी सांसें अब भी चल रही थीं.
Bhopal Blind Murder Case Disclosure: कई बार किसी मामले की तफ्तीश के दौरान कोई दूसरा केस भी खुल जाता है. भोपाल में एक बच्ची सुनसान जगह पर झाड़ियों में पड़ी थी. वो लहूलुहान हालत में थी. पुलिस ने इसी हाल में उस बच्ची को वहां से बरामद किया. अब पुलिस बच्ची के माता-पिता की तलाश कर रही थी. तलाश के दौरान बच्ची का पिता तो मिल गया लेकिन पुलिस को छानबीन के दौरान पता चलता है कि उस बच्ची की मां पिछले 2 साल से लापता है. और इत्तेफाक ये था कि उसी जगह उसी झाड़ी में दो साल पहले एक महिला की लाश भी पुलिस को मिली थी. जिस झाड़ी में वो बच्ची पुलिस को लहूलुहान हालत में मिली थी. आगे कहानी हैरान करने वाली है.
29 जनवरी 2024, भोपाल सोमवार, 29 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे भोपाल के कोहेफिजा इलाके में लोगों को झाड़ियों के बीच एक लड़की के कराहने की आवाज सुनाई देती है. पहले तो लोगों को माजरा समझ में नहीं आता, लेकिन जब लड़की का रोना-कराहना बंद नहीं होता, तो वो अंधेरे में हिम्मत जुटा कर झाड़ियों के बीच झांकने की कोशिश करते हैं और इस कोशिश में उन्हें जो कुछ दिखाई देता है, उससे लोग सिहर उठते हैं.
झाड़ियों में लहूलुहान पड़ी थी मासूम बच्ची यहां झाड़ियों के बीच सात-आठ साल की एक बच्ची लहूलुहान पड़ी थी. उसका गला कटा हुआ था और आस-पास खून की खून बिखरा था. आम तौर पर ऐसे भयानक हमले में किसी भी इंसान की जान चली जाती है, लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा कहें या फिर बच्ची की किस्मत उसके गले में किसी धारदार हथियार से काटे जाने का एक गहरा निशान होने के बावजूद बच्ची की सांसें अब भी चल रही थीं. कहने की जरूरत नहीं है कि आनन-फानन में लोगों ने पहले पुलिस को इसकी इत्तिला ही और फिर उसे उठा कर अस्पताल ले गए.
पुलिस को था बच्ची के ठीक होने का इंतजार बच्ची को पास के ही हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी थी. ये एक मासूम के कत्ल की कोशिश का बेहद संगीन मामला था, एक ऐसा मामला, जिसमें खुशकिस्मती से बच्ची की जान बच गई थी. लिहाज़ा, पुलिस ने गुमनाम कातिल के खिलाफ कत्ल की कोशिश का मामला दर्ज किया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. चूंकि इस वारदात का और कोई चश्मदीद नहीं था, पुलिस को बच्ची के ठीक होने का इंतजार था, ताकि वो अपने साथ हुई आपबीती सुना सके.
पिता तेज सिंह ने की थी बच्ची को मारने की कोशिश दो दिन गुज़रने के बाद अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत थोड़ी ठीक हुई और उसने कहानी सुनाना शुरू किया. और तब पुलिस ये जान कर हैरान रह गई कि उसे इस हाल में पहुंचानेवाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका पिता तेज सिंह है, जिस पर बच्ची की हिफाजत और देख-रेख की जिम्मेदारी है. वैसे भी वारदात के बाद से बच्ची के पिता या घरवालों का दूर-दूर तक कोई अता-पता नहीं था, ऐसे में पुलिस पहले से ही उस पर शक कर रही थी, ऊपर से बच्ची ने सारी बातें बता दीं.
पत्नी से बेहद नफरत करता है तेज सिंह उसने बताया कि 29 जनवरी की रात को उसे उसका पिता घुमाने ले जाने की बात कह कर घर से यहां लेकर आया और इसी जगह पर उसने एक बड़े से चाकू से उसका गला रेत कर उसकी जान लेने की कोशिश की. पुलिस के ये पूछने पर कि उसके पिता के ऐसा करने की वजह आखिर क्या रही? बच्ची का कहना था कि उसके पिता उसे पसंद नहीं करते थे और अक्सर उसकी मां का जिक्र कर उसके साथ मारपीट करते थे. यहां तक कि उसके कत्ल की कोशिश करते हुए भी बच्ची का पिता बच्ची के मां को भला बुरा कह रहा था. यानी अब तक के हालात और बच्ची के बयान से ये बात तकरीबन साफ हो चुकी थी कि मासूम की जान लेने की कोशिश करने वाला शख्स बच्ची के साथ-साथ उसकी मां यानी अपनी पत्नी से भी सख्त नफरत करता है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






