
ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 1 दिसंबर को अगली सुनवाई, सभी पक्षों से दलीलों का नोट जमा करने का आदेश
AajTak
वाराणसी के ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. अब अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी. श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई होनी है.
वाराणसी के ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. अब अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी. श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई होनी है. हाईकोर्ट ने श्रृंगार गौरी मामले को सुनवाई योग्य माना था. सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को अपनी दलीलों का संक्षिप्त नोट जमा करने को कहा है.
सुप्रीम कोर्ट 3 पहलुओं से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा.
1. ज्ञानवापी मस्जिद की कार्बन डेटिंग. 2. संरचना पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति. 3. हिंदू पक्षों द्वारा दायर याचिका की विचारणीयता.
सुप्रीम कोर्ट ने आज दोनों पक्षों से अपनी दलीलों पर संक्षिप्त नोट दाखिल करने को कहा है.
वाराणसी जिला अदालत ने पिछले सप्ताह शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 और दिन का समय दिया है. दरअसल, एएसआई को पहले रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया गया था लेकिन शुक्रवार को उसके वकील ने अदालत से 15 दिन और मांगे थे.
हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव के मुताबिक, तकनीकी रिपोर्ट नहीं आने के कारण एएसआई ने और समय मांगा. शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश एके विश्वेश ने एएसआई को 28 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












