
'जो हो रहा है, वह विचारधारा से परे...', अंबरनाथ में बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन पर बोले एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अंबरनाथ के गठबंधन पर हमने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और फिर सीएम फडणवीस से बात की थी. मैं कुर्सी के लिए नहीं लड़ता.
आजतक के आयोजन मुंबई मंथन के मंच से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष जब लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटें जीत गया, तब उसने एक बार भी धांधली की बात नहीं कही. विधानसभा चुनाव हारे, तब गड़बड़ी का रोना रोने लगे. उन्होंने उम्मीदवारों को लेकर सवाल पर कहा कि महायुति के पास इतने कैंडिडेट्स की लाइन थी. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. वे सिर्फ आरोप की राजनीति कर रहे हैं.
मल्टीपल रिलेशनशिप और अंबरनाथ में शिवसेना शिंदे को बाहर रखने के लिए बीजेपी के कांग्रेस से हाथ मिलाने को लेकर सवाल पर शिंदे ने कहा कि यह पार्टी बालासाहेब ठाकरे के विचार पर चलने वाली पार्टी है. हम बालासाहेब ठाकरे के विचार पर चल रहे हैं. कई जगह हम बीजेपी के साथ लड़ रहे हैं. कई जगह लोकल लेवल पर गठबंधन नहीं हुआ. जहां हम फ्रेंडली फाइट कर रहे हैं, वहां भी हम लोकल मुद्दों पर बात करेंगे. मैं वही कर रहा हूं. चुनाव में विपक्ष पर भी कोई टीका-टिप्पणी नहीं करता. ये मेरी आदत नहीं है. विपक्ष के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह केवल गाली-आरोप और टीका-टिप्पणी की राजनीति करते हैं.
एकनाथ शिंदे ने अंबरनाथ के गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा कि हमने इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से बात की थी. सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात की थी. हमने कहा था कि देखो वहां क्या हो रहा है. वहां जो हो रहा है, वह विचारधारा से परे है. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे कुर्सी के लिए नहीं लड़ता. सत्ता महायुति के पास ही है न. डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि हम डॉक्टर नहीं हैं, फिर ऑपरेशन किया. हम महाराष्ट्र के लिए काम करते हैं. मुंबई को पूरी तरह गड्ढामुक्त करेंगे.
उन्होंने ठाकरे बंधुओं को लेकर सवाल पर नाम लेने से परहेज किया और डिनो मॉरियो से लेकर तमाम नाम गिना दिए और कहा कि मैं मेहनत करने वाला आदमी हूं. मैंने कहा था कि 200 से कम सीटें आईं तो राजनीति छोड़कर खेती करूंगा. शिंदे ने कहा कि एक बार कमिट करता हूं, फिर उसे पूरा करता हूं. जो बोलता हूं, वही करता हूं और जो नहीं बोलता हूं, वह भी करता हूं. कोई रीजन नहीं देता, काम करता हूं.
डिप्टी सीएम शिंदे ने ओवैसी को लेकर सवाल पर कहा कि हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चल रहे हैं, उससे कोई समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने अलग-अलग जगह अलग-अलग गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा कि लोकल कैलकुलेशन के मुताबिक कार्यकर्ताओं की राय आती है कि कहां साथ लड़ेंगे, कहां अलग लड़ना है. कुछ भी करो और सत्ता पाओ, हम यह नहीं करेंगे.
उन्होंने कहा कि सत्ता मिले या जाए, हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे. शिंदे ने कहा कि 13-14 जगह हम साथ लड़ रहे हैं. अगले विधानसभा चुनाव में क्या बीजेपी अलग लड़ने की तैयारी कर रही है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये छोटे चुनाव हैं. 29 चुनाव दूर है. वह बड़ा चुनाव है. देवेंद्र फडणवीस के साथ कोल्ड वार की बात पर कहा कि ये मीडिया में चल रहा है. हम अच्छे मित्र हैं. तब से उनको जानता हूं, जब वह विधायक थे. मैं उनकी सरकार में हूं, मेरी सरकार में वो भी थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






