
जो पूरे नवंबर नहीं हुआ... दिल्ली में पहली बार इतना कम हुआ प्रदूषण
AajTak
CPCB के दैनिक बुलेटिन में बताया गया कि रविवार को AQI 285 पर रिकॉर्ड किया गया, जो कि 'खराब' श्रेणी में आता है. दिवाली के बाद यह पहला दिन था जब दिल्लीवासियों ने अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा का अनुभव किया.
दिल्ली में इस साल नवंबर के पूरे 30 दिन 'बहुत खराब' या इससे भी खराब वायु गुणवत्ता में बीते. हालांकि, पहली दिसंबर ने 32 दिनों की लंबी प्रतीक्षा को खत्म करते हुए दिल्ली की हवा को कम से कम 'खराब' AQI श्रेणी में ला दिया. अक्टूबर 29 के बाद यह पहला अवसर था, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे रिकॉर्ड हुआ.
CPCB के दैनिक बुलेटिन में बताया गया कि रविवार को AQI 285 पर रिकॉर्ड किया गया, जो कि 'खराब' श्रेणी में आता है. दिवाली के बाद यह पहला दिन था जब दिल्लीवासियों ने अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा का अनुभव किया.
18 नवंबर को सबसे ज्यादा दूषित रही हवा
इस साल, नवंबर में, 2 दिन 'सीवियर प्लस' (450+ AQI) श्रेणी में रहे, 6 दिन 'सीवियर' (401-450) श्रेणी में, जबकि शेष 22 दिन 'बहुत खराब' (301-400 AQI) श्रेणी में थे. सबसे स्वच्छ दिन 27 नवंबर था, जब दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 303 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, 18 नवंबर को 494 के साथ यह महीना सबसे प्रदूषित रहा. यह AQI दिल्ली के इतिहास में अब तक के सबसे खराब AQI का बराबरी करता है, जो पहले 3 नवंबर 2019 को रिकॉर्ड किया गया था.
पिछले सात साल में सबसे बुरा रहा नवंबर
2018 के बाद से पिछले 7 वर्षों में, यह साल सबसे बुरा रहा क्योंकि इस दौरान एक भी दिन 300 या उससे कम AQI दर्ज नहीं हुआ. रविवार को धूप और तेज हवाएं थीं, जिसने राजधानी के प्रदूषकों को हटाने में मदद की और दिल्ली वालों के लिए सांस लेने के लिए थोड़ी राहत प्रदान की.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








