
'जो नेता कहे फ्रीबीज नहीं होना चाहिए, वो गद्दार', BJP पर बरसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ऑपरेशन लोटस से लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी और फ्रीबीज के मामले तक, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो नेता ये कहे कि फ्रीबीज नहीं होना चाहिए, समझो वो गद्दार है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ऑपरेशन लोटस से लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी और फ्रीबीज के मामले तक, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था. 60 साल में इन पार्टियों और नेताओं में उस संविधान के चिथड़े उड़ा दिए और फिर भगवान को बीच मे आना पड़ा. उन्होंने कहा कि इसके ठीक 63 साल बाद 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी बनी. आज 20 राज्यों और यूनियन टेरिटरी में 1446 जनप्रतिनिधि हैं हमारे. केजरीवाल ने कहा कि MLA, MP, जिला पंचायत सदस्य, सब हैं.
उन्होंने कहा कि यह बीज है, अब यह पेड़ बनेगा. दिल्ली और पंजाब में यह बीज पेड़ बन चुका है, गुजरात में भी अब यह पेड़ बनने वाला है. केजरीवाल ने कहा कि डेढ़ साल पहले 27 बीज गुजरात मे बोये थे. इतनी तेजी से दुनिया में किसी भी पार्टी का विकास नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कृष्ण को बचपन में कान्हा कहते थे और कान्हा ने कई राक्षसों का वध किया था. हम भी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई का वध कर रहे हैं. अगर दूसरी पार्टी वाले कुछ कम कर लेते तो हमें लोग लात मारकर भगा देते.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की चार बातें लोगो को पसंद आ रही हैं. AAP की ईमानदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और फ्रीबीज. उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने फ्री की रेवड़ी इंट्रोड्यूस किया जो इनसे न तो निगलते बन रहा न उगलते. केजरीवाल ने कहा कि ये कहते हैं कि इससे सरकार पर कर्ज चढ़ जाएगा. गुजरात और पंजाब पर तो साढ़े 3 लाख करोड़ का कर्ज है. वहां की सरकारों ने तो फ्री में कुछ नहीं दिया था. दिल्ली मे सब कुछ फ्री है, फिर भी कर्ज नहीं है.
उन्होंने कहा कि जो नेता कहे कि फ्री की रेवड़ी नहीं होनी चाहिए, वो बेइमान और भ्रष्ट हैं. वो गद्दार है. ये सब मिलकर आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 169 नेताओं पर केस किए और उनमें से 135 बाइज्जत बरी हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि बाकी जो बचे भी हैं, उनमें से भी एक को भी सजा नहीं हुई है.
सत्येंद्र जैन किसी और देश में होते तो...

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










