
जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत के जश्न में डूबे भारतीय-अमेरिकी, बोले- US की सियासत में नया युग शुरू
AajTak
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान मामदानी की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय जश्न मना रहा है. प्रवासी भारतीयों ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है और कहा है कि यह इस बात का संकेत है कि अमेरिका में अब अप्रवासी भारतीयों की कहानियां ही मुख्य विमर्श को आकार दे रही हैं.
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने न्यूयॉर्क सिटी के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत का जोरदार स्वागत किया है. प्रवासी भारतीयों ने इसे अमेरिकी राजनीति के एक "नए युग" की शुरुआत बताया है, जहां प्रवासियों की कहानियां अब न केवल सुनी जा रही हैं बल्कि अमेरिकी समाज की दिशा भी तय कर रही हैं.
न्यूयॉर्क स्थित सांस्कृतिक संस्था The Culture Tree की संस्थापक और सीईओ अनु सहगल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "पिछली रात ऐसा लगा जैसे एक नए युग का उदय हुआ हो.
जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत के साथ, न्यूयॉर्क ने अपने पहले भारतीय मूल के मेयर का स्वागत किया है. यह दिखाता है कि अब यह शहर पहचान, अपनापन और शक्ति को नए नजरिए से देख रहा है."
सहगल ने कहा कि ममदानी का भाषण “प्रवासी भावना” से भरा हुआ था- एक ऐसा संदेश कि न्यूयॉर्क उन लोगों ने बनाया है जो यहां आए, मेहनत की और आगे बढ़े. उन्होंने बताया कि ममदानी के भाषण में नेहरू के उद्धरण से लेकर ‘धूम’ गाने की बीट तक सांस्कृतिक प्रतीक झलकते थे, जिन्हें भारतीय समुदाय ही सबसे बेहतर समझ सकता है.
यह भी पढ़ें: डेटिंग ऐप पर मुलाकात, दुवाजी से दो बार शादी... रोचक है न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की लव स्टोरी
जोहरान की जीत से भारतीय समुदाय गदगद

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











