
जोशीमठ में भारी बर्फबारी से क्या बढ़ेगी मुसीबत? डेंजर जोन में बने होटलों को तोड़ने का काम रोका गया
AajTak
जोशीमठ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. यहां की जमीन दरक रही है लेकिन पिछले तीन दिनों से दरारे बढ़ने की घटनाएं नहीं देखी जा रही थीं. इस बीच जोशीमठ में शुक्रवार को भारी बर्फबारी ने फिर से प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है. होटलों को तोड़ने का काम रोक दिया गया है.
उत्तराखंड में दरकते जोशीमठ के समाने अब एक और मुसीबत खड़ी हो गई है. दरअसल जोशीमठ में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे यहां राहत कार्य में लगे अधिकारियों और निवासियों के लिए समस्या और बढ़ गई है. होटलों-घरों को तोड़ने का काम प्रभावित हो गया है.
जानकारी के मुताबिक भारी बर्फबारी के कारण असुरक्षित घोषित किए गए मलारी इन और माउंट व्यू होटलों को तोड़ने का काम रोक दिया गया है. इसके अलावा बद्रीनाथ हाईवे को खोल दिया गया है क्योंकि बर्फबारी के कारण अन्य सड़कें बंद हो गई हैं. बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. इसके अलावा जोशीमठ भी बिजली कटौती का सामना कर रहा है.
यहां बर्फ ने घरों और सड़कों को पूरी तरह से ढका दिया है. इस बीच रेड में आ चुके घरों से लोगों को निकालने का काम जारी रहा. राज्य के धनोल्टी, केदारनाथ, मसूरी और पिथौरागढ़ जिलों में भी आज हिमपात हुआ और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का प्रकोप जारी है.
मौसम विभाग ने 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. राज्य में जोशीमठ के अलावा धनोल्टी, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब और औली में भी बर्फ हुई.
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा था कि 19 और 20 जनवरी को बारिश का अनुमान है, जबकि 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है.
तीन दिन तक इमारतों में नहीं बढ़ी दरारें

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






