
जोधपुरः डॉक्टर ने कुत्ते को कार से बांधकर घसीटा, VIDEO वायरल होने के बाद FIR दर्ज
AajTak
राजस्थान के जोधपुर में एक स्ट्रीट डॉग को डॉक्टर ने अपनी कार में बांधकर घसीटा. इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद डॉग होम फाउंडेशन की ओर से पुलिस में शिकायत की गई. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान के जोधपुर में एक डॉक्टर ने स्ट्रीट डॉग को कार से बांधकर बुरी तरह घसीटा. इस मामले का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. शहर के डॉग होम फाउंडेशन के लोगों ने मामला दर्ज करवाया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, रविवार की सुबह जोधपुर के शास्त्री नगर के पॉश इलाके में सर्जन डॉ. रजनीश गालवा अपनी कार के पीछे एक स्ट्रीट डॉग को बांधकर गाड़ी दौड़ा रहे थे. इस दौरान एक बाइक सवार ने घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के दरवाजे से डॉग को चैन से बांध दिया गया था. डॉग कार के बराबर नहीं दौड़ पाया तो उसकी गर्दन खिंचती गई.
यहां देखें वीडियो
राहगीरों ने रुकवाई कार, कुत्ते को छुड़ाया
जब राहगीरों ने देखा तो डॉक्टर की गाड़ी को रुकवाकर कुत्ते को छुड़वाया और डॉग होम फाउंडेशन को जानकारी दी. इसके बाद फाउंडेशन के लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फाउंडेशन के लोगों ने पुलिस से कहा कि डॉक्टर गालवा जो कर रहे हैं, वह गलत है. कुत्ते को चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने भी डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई.
वहीं डॉ. गालवा ने कहा कि यह स्ट्रीट डॉग उनके घर के पास रहता है, इसलिए उसे वहां से हटाने के लिए लेकर जा रहा था. वहीं फाउंडेशन के हितेश ने कहा कि हमने जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में मामले की शिकायत की है. थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










