
जोधपुरः टूरिस्ट बस और ट्रक की भिड़ंत, दिल्ली के 5 यात्रियों की मौत
AajTak
राजस्थान के जोधपुर में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा जोधपुर के फलोदी में हुआ है. मिनी टूरिस्ट बस और ट्रेलर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई और 6 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए. मरने वालों में सभी दिल्ली से हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है.
राजस्थान के जोधपुर में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा जोधपुर के फलोदी में हुआ है. मिनी टूरिस्ट बस और ट्रेलर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई और 6 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए. मरने वालों में सभी दिल्ली से हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है. पुलिस के मुताबिक जोधपुर जिले के बाप इलाके में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए. थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली से यह पर्यटक मिनी बस से जैसलमेर जा रहे थे, तभी आज सुबह बस फलौदी के बाप थाना इलाके के NH-11 पर गाड़ना गांव के समीप एक ट्रोले से जा भिड़ी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












