
जॉर्जिया के हुंडई प्लांट में हुई छापेमारी में पकड़े गए थे 300 दक्षिण कोरियाई श्रमिक, अब होंगे रिहा
AajTak
अमेरिका के जॉर्जिया में हुंडई प्लांट पर हुई बड़ी इमीग्रेशन छापेमारी में हिरासत में लिए गए 300 से अधिक दक्षिण कोरियाई श्रमिकों को रिहा कर देश भेजा जाएगा. कुल 475 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें अधिकांश कोरियाई थे. दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने श्रमिकों की रिहाई पर अंतिम बातचीत पूरी कर ली है और शेष प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बाद चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए उन्हें घर लाया जाएगा.
अमेरिका के जॉर्जिया में हुंडई प्लांट पर हुई बड़े पैमाने की इमीग्रेशन छापेमारी में हिरासत में लिए गए 300 से अधिक दक्षिण कोरियाई श्रमिकों को रिहा कर देश भेजा जाएगा. दक्षिण कोरिया सरकार ने रविवार इसकी जानकारी दी.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मुख्यालय के प्रमुख कांग हून-सिक ने कहा कि सियोल और वाशिंगटन ने श्रमिकों की रिहाई पर अंतिम बातचीत पूरी कर ली है. उन्होंने यह भी कहा कि शेष प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद दक्षिण कोरिया एक चार्टर्ड फ्लाइट भेजकर उन्हें घर लाएगा.
गिरफ्तार किए गए 475 श्रमिकों में से 300 कोरियाई
रॉयटर्स न्यूज एजेंसी को एक राष्ट्रपति अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया ने जॉर्जिया में हिरासत में लिए गए कोरियाई श्रमिकों की रिहाई के लिए अमेरिका के साथ बातचीत पूरी कर ली है. इस छापेमारी में लगभग 475 श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 300 से अधिक कोरियाई शामिल थे. ऑपरेशन में हेलिकॉप्टर और बख्तरबंद वाहन का इस्तेमाल किया गया. जॉर्जिया के अमेरिकी सांसद और कांग्रेस के एशियाई-पैसिफिक अमेरिकी कॉकस ने कहा कि इस कार्रवाई के बड़े पैमाने से उन्हें बहुत चिंता हुई.
उन्होंने ट्रंप प्रशासन की आप्रवासियों पर केंद्रित कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा, 'हिंसक अपराधियों को निशाना बनाने के बजाय, ट्रंप प्रशासन काम करने वाले आप्रवासियों को निशाना बना रहा है ताकि अपने बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन के कोटे को पूरा कर सके.'
'दक्षिण कोरिया के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे'

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










