
जैमर का बैंड कम कराइए, नहीं तो लोगों का तलाक और ब्रेकअप हो जाएगा, भारत यात्रा पर निकले राहुल गांधी से बोले कन्हैया कुमार
AajTak
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवा नेता कन्हैया कुमार भी कदमताल कर रहे हैं. राहुल की इस यात्रा में रोजाना रात को राहुल की टीम के लोग देश की राजनीति, युवाओं के मुद्दों पर बात करते हैं. इस दौरान कुछ हल्के-फुल्के पल भी आते हैं.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 50 दिन पूरे हो चुके हैं. इस यात्रा में राजनीति की बातें तो होती ही है. लेकिन शाम को या रात को जब यात्रा रुकी होती है और राहुल गांधी समेत दूसरे यात्री आराम कर रहे होते हैं तो इस दौरान इन नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातें होती है और हंसी-ठहाकों का लंबा दौर चलता है. ऐसी ही एक शाम के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े.
राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो डाला है. इस वीडियो में के युवा और तेज-तर्रार नेता कन्हैया कुमार राहुल गांधी समेत दूसरे युवा नेताओं के बीच मौजूद हैं.
बातचीत के बीच कन्हैया ने राहुल से कहा कि यात्रा के दौरान जो जैमर चलता है उसका बैंड कम कराना चाहिए. नहीं तो कई कई लोग का तलाक हो जाएगा...ब्रेक अप हो जाएगा, बात नहीं हो पाता है फोन पर. कन्हैया कुमार की टिप्पणी सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंस पड़े. इन लोगों के साथ राहुल भी हंसते नजर आए.
दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जैमर भी मौजूद रहता है. इस जैमर की वजह फोन का नेटवर्क काम नहीं करता है, और लोगों को अपने घर परिवार में बात करने में परेशानी होती है. इसी का जिक्र करते हुए कन्हैया कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैमर की शक्ति कम होनी चाहिए, ताकि लोग आसानी से घर में, अपने दोस्तों से बात कर सकें.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





