
जैकलीन-नोरा और पिंकी ईरानी... हसीनाओं की कैट फाइट में खुलते जा रहे हैं महाठग सुकेश के राज
AajTak
इस केस में नोरा फतेही पहले से ही गवाह के तौर पर दिल्ली पुलिस के साथ हैं, लेकिन जैकलीन की भूमिका को लेकर अब तक सवाल था, जो अब इस चार्जशीट के दाखिल होने के बाद खत्म हो गया है. यह चार्जशीट EOW ने पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज शैलेंद्र मलिक की अदालत में दाखिल की है.
देश में ठगी की नई इबारत लिखने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का मोहभंग हो गया. यही वजह है कि अब वो खुलकर सुकेश के खिलाफ बोल रही हैं. सुकेश की सच्चाई जानने के बावजूद उससे महंगे गिफ्ट्स लेने और उसकी मेजबानी कबूल करने के आरोपों से घिरी जैकलीन फर्नांडिस ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को दिए गए एक बयान में कहा कि सुकेश ने उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और झूठ बोलकर उसका करियर, जिंदगी और सबकुछ तबाह कर दिया.
सुकेश के खिलाफ जैकलीन की गवाही हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपने बयान में कहा, 'सुकेश ने मेरे इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया और मेरी जिंदगी तबाह कर दी. उसने मुझे मिसलीड किया. मेरा करियर भी खराब कर दिया और मेरी ज़िंदगी नर्क बना दी.' दरअसल, ईओडब्ल्यू ने इस सिलसिले में अब पटियाला हाउस कोर्ट में सप्लिमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें उसने जैकलीन को सुकेश के खिलाफ दर्ज मुकदमे में ना सिर्फ एक गवाह बनाने की बात कही है, बल्कि जैकलीन के हवाले से भी सुकेश की करतूतों का खुलासा किया है'.
सप्लिमेंटरी चार्जशीट में EOW का खुलासा इस केस में नोरा फतेही पहले से ही गवाह के तौर पर दिल्ली पुलिस के साथ हैं, लेकिन जैकलीन की भूमिका को लेकर अब तक सवाल था, जो अब इस चार्जशीट के दाखिल होने के बाद खत्म हो गया है. पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज शैलेंद्र मलिक की अदालत में दाखिल इस चार्जशीट में ईओडब्ल्यू ने जैकलीन के हवाले से बताया है कि कैसे सुकेश ने जैकलीन को सिर्फ अपनी गर्लफेंड बनाने के लिए उसके सामने महंगे तोहफों का चारा फेंका. उसे बीएमडब्ल्यू समेत दूसरे महंगे गिफ्ट्स देने की पेशकश की और तो और जैकलीन के घरवालों को भी झांसे में लेने की कोशिश की. सुकेश पर तिहाड़ में रहते हुए 2 सौ करोड़ रुपये की ठगी करने का इल्जाम है. उसके खिलाफ ठगी और मनी लॉडिंग के मामलों की जांच ईडी और दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग यानी ईओडब्ल्यू दोनों कर रहे हैं.
पिंकी इरानी को बताया सह-आरोपी पुलिस ने इस चार्जशीट में सुकेश पर कई संगीन इलजामों के साथ-साथ बॉलीवुड की इवेंट मैनेजर पिंकी इरानी को भी ठगी के मामले में सह-आरोपी यानी को-एक्यूज्ड बताया है और कहा है कि सुकेश के इशारे पर ही पिंकी फिल्म एक्टेसेस और सेलिब्रिटीज को फांस कर उन्हें सुकेश के पास लाती थी और ठगी के इस धंधे में उसका साथ देती थी. जैकलीन ने कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर को लेकर पिंकी इरानी ने ही उससे झूठ बोला और शुरू से गुमराह करती रही. यहां तक कि शुरुआती दिनों में उसे सुकेश का असली नाम तक पता नहीं था. वो तो जब सुकेश की असलियत और उसकी जालसाजी का उसे जब पता चला, तभी जाकर उसे सुकेश का असली नाम पता चला.
पिंकी इरानी पर जैकलीन का निशाना जैकलीन का कहना है, 'सुकेश को लेकर मुझे पिंकी ने शुरू से ही झूठ बोला. वो सुकेश की सच्चाई मुझसे छिपाती रही और उसके बारे में मुझे अच्छी-अच्छी बातें बताती रहीं. उसे अपना फैन और एक बड़ा आदमी बताया. यहां तक कि पिंकी ने इसके लिए मेरे मेकअप आर्टिस्ट शान मुथाथिल को भी राजी किया और पिंकी की तरफ से अब शान भी मुझे सुकेश के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बताने लगा. सुकेश ने जब मुझे पहली बार अपना परिचय दिया तो उसने खुद को सन टीवी की मालिक बताया और कहा कि उसके और उसके परिवार का सियासी रसूख काफी बड़ा है. तामिलनाडु की पूर्व सीएम रहीं जे जयललिता उसकी मौसी है और वो खुद मेरा बहुत बड़ा फैन है. सुकेश ने मुझे ये भी कहा कि मेरे के लिए उसके पास यानी सन टीवी के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं और वो मेरे साथ साउथ इंडियन फिल्में बनाना चाहता है'.
पिंकी कहती थी- बुरा आदमी नहीं है सुकेश पिंकी इरानी पर जैकलीन ने और भी कई इल्जाम लगाएं हैं. जैकलीन ने कहा है कि जब-जब वो सुकेश से पीछा छुड़ाने की कोशिश करती थी, पिंकी उसे समझाने चली आती थी. पिंकी ने कई बार उससे कहा कि वो सुकेश का साथ छोड़ कर ठीक नहीं कर रही है. सुकेश को लेकर जितनी भी बातें चल रही हैं, वो झूठी हैं. उनमें कोई सच्चाई नहीं है. जैकलीन के मुताबिक इरानी ने उससे कहा था कि वो सुकेश को पिछले 12 सालों से जानती है और सुकेश बुरा आदमी नहीं है. आपको याद होगा कि इससे पहले भी जब ईओडब्ल्यू के दफ्तर में पिंकी इरानी और जैकलीन फर्नांडीज को इसी मामले में क्रॉस इंटैरोगेशन के लिए बुलाया गया था, तब दोनों के बीच तीखी झड़प और यहां तक कि गाली-गलौज तक हो गई थी. हालत ऐसे हो गए थे कि तफ्तीश कर रहे दिल्ली पुलिस के अफसरों को ही दोनों लड़कियों के बीच बचाव के लिए आना पड़ा और अब कोर्ट में जैकलीन ने पिंकी को लेकर जो बातें कही हैं, वो पिंकी और जैकलीन के बीच की हकीकत को जाहिर करते हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






