
जेल में राज कुंद्रा, मुश्किल वक्त में खुद को कैसे मजबूत रख रहीं शिल्पा, देखें वीडियो
AajTak
शिल्पा ने योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने अपना पॉजिटिव नोट भी साझा किया है. वे लिखती हैं 'अपने योद्धा खुद बनो, दूसरों को प्रभावित करने के लिए और अपनी जिंदगी में सकारात्मकता को बनाए रखने के लिए मजबूत बने रहो.'
शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा पर चल रहे केस के बीच खुद को संभाले हुए है. वे धीरे-धीरे सोशल मीडिया और अपने काम पर वापसी करती नजर आ रही हैं. फैमिली पर चल रही इस कानूनी कार्रवाई के बीच भी शिल्पा ने धैर्य रखा है और वे पॉजिटिव बनी हुई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक मैसेज शेयर किया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












