
जेल में बेचैन सौरभ के कातिल... नशे के लिए तड़प रहा साहिल इंजेक्शन का है आदी, मुस्कान की भी हालत खराब!
AajTak
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल को जेल में नशे की लत सताने लगी है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी जेल में नशे के लिए तड़प रहे हैं और इस वजह से उनकी तबीयत भी बिगड़ रही है. जेल प्रशासन ने उन्हें नशा मुक्ति केंद्र की निगरानी में रखा है, जहां उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि अगर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती है तो उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा सकता है.
सौरभ राजपूत हत्याकांड (Saurabh Rajput murder case) में अब एक नया खुलासा हुआ है. सूत्रों की मानें तो हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल नशे के आदी हैं और जेल में जाने के बाद से ही नशे की तड़प में काफी परेशान नजर आए. जेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने कारागार में नशे की मांग की. यहां उनकी तबीयत भी बिगड़ गई. इस वजह से दोनों को जेल के अंदर बने नशामुक्ति केंद्र की निगरानी में रखा गया है.
सूत्रों का कहना है कि अगर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती है, तो उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में भी रखा जा सकता है. उन्हें सामान्य होने में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है. फिलहाल, चिकित्सकों की टीम दोनों की सेहत पर नजर रख रही है.
सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिस तरीके से बेरहमी से कत्ल किया गया है, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे का कहीं न कहीं उसमें इनवॉल्वमेंट रहा होगा. मुस्कान के परिजनों ने भी आरोप लगाया था कि मुस्कान और साहिल नशा करते हैं. साहिल ने ही मुस्कान को नशे की लत लगाई है.
सूत्रों का कहना है कि अब जेल में दाखिल होने के बाद मुस्कान और साहिल नशे के लिए तड़प रहे हैं. मुस्कान के परिजनों ने तो यह भी कहा था कि यह दोनों नशे के इंजेक्शन लेते हैं और तमाम तरह के नशे करते हैं.
यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: वारदात के बाद यहां 6 दिन रुके थे मुस्कान-साहिल, होटल मालिक ने खोले रूम नंबर 203 के राज!
मुस्कान और साहिल को न्यायिक अभिरक्षा में मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में भेजा गया था. दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन जेल मैनुअल के हिसाब से दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है. मुस्कान को महिला बैरक में रखा गया था, जबकि साहिल शुक्ला को पुरुष बैरक में रखा गया है. जेल जाने के बाद से ही मुस्कान काफी परेशान दिख रही है, लेकिन साहिल कुछ नहीं बोल रहा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











