
जेल में कैदियों ने लगाए ठुमके..., सलाखों के पीछे मौज मस्ती का वीडियो वायरल
AajTak
बिहार के छपरा में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ कैदी जेल में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को लेकर जेल अधीक्षक ने कहा कि यह वीडियो काफी पुराना लग रहा है. हम इस मामले की जांच करवा रहे हैं. वर्तमान में जेल में कोई मोबाइल नहीं है.
बिहार की छपरा जेल के अंदर का वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में कुछ कैदी एक वार्ड में नाचते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. 1 मिनट 54 सेकेंड के वीडियो में एक लंबे बालों वाला कैदी लड़की बनकर अन्य 4 कैदियों के साथ नाचता नजर आ रहा है. अन्य कैदी मस्ती करते दिख रहे हैं. कैदियों के चेहरे और कपड़ों पर गुलाल लगा दिख रहा है. कैदी मस्ती करते हुए मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे हैं.
यह वीडियो वायरल होते ही छपरा मंडल के जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. हालांकि जेल अधीक्षक राधे श्याम सुमन ने इस वीडियो को काफी पुराना बताते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश भी की, उन्होंने अति सुरक्षित जगह पर मोबाइल से वीडियो शूट होकर वायरल होने की बात पर जांच कराने की बात कही.
यहां देखें वीडियो
वायरल वीडियो को लेकर क्या बोले जेल अधीक्षक?
जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन ने कहा कि ये वीडियो मैंने देखा है. देखने से प्रतीत होता है कि यह वीडियो काफी पुराना है. इसमें जितने भी बंदी डांस कर रहे हैं, उसमें कोई भी कैदी विगत 2-3 वर्षों में नहीं देखा गया है. इस वीडियो की जांच कराई जाएगी. इसमें जो भी बंदी या जेलकर्मी इन्वॉल्व है, उस पर कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान में जेल के अंदर ऐसा कोई मोबाइल नहीं है, जो वीडियो बना सके. इसकी जांच मैं अपने स्तर से करवा रहा हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











