
जेठानी ने देवरानी काे जूतों की माला पहनाकर गांव में घूमाया, जानें पूरा मामला
AajTak
महिला ने ससुराल वालों से पति की मौत की सच्चाई जाननी चाही. इस पर उसकी भाभी को देवरानी के सवाल नागवार गुजरे. उसने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता को जमकर पीटा. इससे भी मन नहीं भरा तो उसका मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले के गांव में कुछ महिलाओं ने एक विधवा महिला को जमकर पीटा. इसके बाद उसका मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई. कहा गया कि महिला के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. महिला ने अपने पति की मौत पर को लेकर सवाल खड़े किए थे.
दरअसल, बताया गया कि घटना नासिक शहर से 65 किमी दूर गांव में सोमवार को हुई थी. गांव के रहने वाल व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. इसके बाद मृतक के घर पर आगे के क्रिया-क्रम किए जा रहे थे.
महिला ने पति की मौत पर किए थे सवाल खड़े
बताया गया कि क्रिया-क्रम के दौरान महिला ने पति की मौत पर सवाल खड़े किए. उसने अपने ससुराल वालों से पति की मौत की सच्चाई जाननी चाही. इस पर उसकी भाभी को महिला के सवाल नागवार गुजरे. उसने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता को जमकर पीटा. इससे भी मन नहीं भरा तो उसका मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई.
मौक पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बचाया
पीड़िता के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार की जानकारी किसी ने पुलिस को दी. सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे लोगों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान महिला को चोट आई है. हालांकि किसी भी पक्ष ने केस दर्ज नहीं कराया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











