
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: कैंपस में नारेबाजी और जश्न का माहौल... आज शाम तक आएंगे फाइनल नतीजे
AajTak
दिल्ली के जेएनयू कैंपस में बुधवार देर शाम तक चुनावी माहौल चरम पर रहा. मतगणना केंद्र के बाहर छात्र संगठनों के समर्थक डटे रहे और जैसे ही किसी पद का नतीजा घोषित हुआ, कैंपस नारों और जश्न से गूंज उठा.
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है और जैसे-जैसे परिणामों का ऐलान हो रहा है, कैंपस में उत्साह और हलचल बढ़ती जा रही है. मंगलवार देर रात काउंसलर पदों की मतगणना शुरू हुई थी, जिसके बाद बुधवार दोपहर से केंद्रीय पैनल के भी वोटों की गिनती शुरू कर दी गई. बैलट पेपर से चुनाव होने के कारण मतगणना में देरी हो रही है और अंतिम परिणाम गुरुवार शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है.
मतगणना केंद्र के बाहर छात्र संगठनों के समर्थक लगातार जुटे हुए हैं. टेंट लगाए गए हैं, जहां छात्र पूरी तरह चुनावी नतीजों पर अपनी नज़रें टिकाए हुए हैं. जैसे ही किसी सीट का परिणाम घोषित हो रहा है, समर्थकों द्वारा जोरदार नारेबाजी और जश्न मनाया जा रहा है. देर शाम तक मतगणना केंद्र के बाहर भारी भीड़ नजर आई.
एबीवीपी का दावा- काउंसलर की 26 सीटों में से 14 पर जीत
चुनावी रुझानों के बीच छात्र संगठन एबीवीपी ने दावा किया है कि अब तक काउंसलर पद की 26 सीटों के परिणाम घोषित हुए हैं, जिनमें संगठन ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है. हालांकि केंद्रीय पैनल के शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
केंद्रीय पैनल पर लेफ्ट की मामूली बढ़त
बुधवार दोपहर शुरू हुई केंद्रीय पैनल की मतगणना में शुरुआती रुझानों के मुताबिक चारों सीटों पर लेफ्ट गठबंधन की मामूली बढ़त बताई जा रही है. परिणामों की घोषणा के लिए मतगणना केंद्र पर अनाउंसमेंट चल रहा है और छात्र लगातार हर अपडेट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









